अभय चौटाला : इनेलो जिला परिषद / निकाय चुनाव इनेलो पार्टी सिंबल पर लड़ेगी
ऐलनाबाद से विधायक एवं वरिष्ठ इनेलो नेता चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा है कि जिस तरीके से लगातार ठेकेदारों के माध्यम से भ्रष्टाचार किया जा रहा है। कहीं अलग विधानसभा बनाने के नाम पर भी तो भ्रष्टाचार का नया एजेंडा तैयार तो नहीं हो रहा है।

फरीदाबाद: ऐलनाबाद से विधायक एवं वरिष्ठ इनेलो नेता चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा है कि जिस तरीके से लगातार ठेकेदारों के माध्यम से भ्रष्टाचार किया जा रहा है। कहीं अलग विधानसभा बनाने के नाम पर भी तो भ्रष्टाचार का नया एजेंडा तैयार तो नहीं हो रहा है। जो पहले कमीशन की रिपोर्ट में लिखा है। उसी हिसाब से एसवाईएल का पानी हरियाणा को मिलना चाहिए और 107 गांव हिंदी भाषी जो कमीशन की रिपोर्ट में लिखे हुए हैं और इसके अलावा चंडीगढ़ में जो भी आधा हिस्सा बनता है उसको लाना चाहिए ना की दूसरी विधानसभा या अन्य कोई विकल्प रखना चाहिए। अलग विधानसभा बनाने की बात से कमजोर मुख्यमंत्री का होना दर्शाता है।
चौधरी अभय सिंह चौटाला आज फरीदाबाद के गांव झाड़सेटली में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे इस मौके पर उन्होंने सितंबर में चौधरी देवी लाल की सम्मान दिवस को मनाने के लिए उपस्थित लोगों को न्योता दिया। उनका यहां पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत भी किया। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में विधायक और सांसद ही सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी सुरक्षित कैसे रह सकता है। जिस तरीके से फरीदाबाद में 1000 करोड रुपए का घोटाला हुआ है हालांकि इस को 200 करोड़ का घोटाला बता रहे हैं लेकिन यह घोटाला 1000 करोड़ से ज्यादा का है और इसी तरह का घोटाला अब अलग विधानसभा बनाने के नाम पर भी करने की तैयारी तो नहीं चल रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं है लोग पानी और बिजली के लिए भी तरस रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनेलो पार्टी अब जिला परिषद परिषद के मेंबर का चुनाव और नगर निगम का चुनाव सिंबल पर लड़ेगी। इसको लेकर पार्टी पूरी तरह से तैयार है। फरीदाबाद में हुए घोटाले को लेकर उन्होंने कहा कि यह घोटाला 200 करोड़ का नहीं बल्कि 1000 करोड़ का है लेकिन जब जांच हुई तो पता चला कि वह लोग इस घोटाले में शामिल है जहां पर मुख्यमंत्री और बड़े नेता घरों में जाकर चाय पीते थे इसलिए जांच को दबाने का काम किया जा रहा है, सत्ता से जुड़े लोग इस घोटाले में शामिल हैं।