नूंह में DSP की हत्या के बाद मंत्रियों ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश, अब नहीं बचेंगे खनन माफिया

हरियाणा के नूंह जिले से एक बुरी खबर सामने आई है। डीएसपी तावडू की अवैध माइनिंग करने वालों ने ट्रक से कुचलकर हत्या कर दी है।

नूंह में DSP की हत्या के बाद मंत्रियों ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश, अब नहीं बचेंगे खनन माफिया

नूंह (हिंदुस्तान तहलका): हरियाणा के नूंह जिले से एक बुरी खबर सामने आई है। डीएसपी तावडू की अवैध माइनिंग करने वालों ने ट्रक से कुचलकर हत्या कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस के आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, डीएसपी सुरेन्द्र कुमार गांव पंचगाव थाना सदर तावडू की पहाड़ी में अवैध माइनिंग को रोकने के लिए रेड करने गए थे।

डीएसपी सुरेन्द्र कुमार अपनी गाड़ी के साथ नीचे खड़े थे, इसी दौरान बेख़ौफ़ खनन माफियां ने उन पर डंपर चढ़ा दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मौत की खबर मिलते ही पुलिस महकमे के साथ परिवार में भी कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस के आलाधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए है। डीएसपी सुरेंद्र इसी साल रिटायर होने वाले थे। 

अनिल विज ने क्या कहा ?

हरियाणा के नूंह जिले से डीएसपी तावडू की अवैध माइनिंग करने वालों ने ट्रक से कुचलकर की हत्या कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, डीएसपी सुरेन्द्र कुमार गांव पंचगाव थाना सदर तावडू की पहाडी में अवैध माइनिग को रोकने के लिए रेड करने गए थे। डीएसपी सुरेन्द्र कुमार अपनी गाडी के साथ नीचे खडे थे, इसी दौरान बेख़ौफ़ खनन माफिया ने उन पर डंपर चढ़ दिया। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस के आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। वही इस मामले में हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने सख्ती से कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। अनिल विज ने इस मामले पर बोलते हुए कहा खनन माफियाओं को बख्शा नहीं जाएगा। चाहे आसपास के जिलों की फोर्स भी लगानी पड़े ।  

नूंह की घटना पर बोले मुख्यमंत्री मनोहर लाल

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नूंह की घटना पर दुख जताया। मनोहर लाल ने गुरुग्राम के कार्यक्रम में मौन रखकर डीएसपी सुरेंद्र को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा डीएसपी सुरेंद्र के परिवार के साथ हम खड़े हैं। हमारी संवेदना परिवार के साथ शहीद सुरेन्द्र सिंह के परिवार को एक करोड़ की कुल सहायता दी जाएगी और सरकार की तरफ से सरकारी नौकरी भी दी जाएगी। उन्होंने कहा प्रदेश में खनन माफिया पर लगाम लगाएंगे। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। माइनिंग इलाके के पास बनाई चौकिया जाएगी। इसके साथ ही अंतर्रराज्य बॉर्डर पर भी चौकियां लगेगी। डीएसपी सुरेंद्र कुमार ने  अपनी जिम्मेदारी वीरता के साथ निभाई। डंपर की पहचान कर ली गई है। दोषियों को सख्त से सख्त दिया दंड जाएगा। डंपर के मालिक की आसपास ही छिपे होने की सूचना मिली है। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि वो जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़कर कड़ी कार्रवाई करें। DGP और ADGP CID को मौके पर जाने के निर्देश दे दिए गए है। 

खनन माफियाओं पर भड़के परिवहन मंत्री: मूलचंद शर्मा 

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने खनन माफियाओं को चोर उचक्का कहा है। उन्होंने कहा सुप्रीम कोर्ट के तहत माइनिंग बंद है। माफियाओं को लेकर कार्यवाही की जाएगी। DSP की हत्या पर मूलचंद शर्मा ने शोक जताया है। मंत्री ने कहा आरोपियों को कतई माफ़ नहीं किया जाएगा। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।