भीषड़ गर्मी के बाद फरीदाबाद में हुई झमाझम बारिश
फरीदाबाद में आज झमाझम बारिश हुई। तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है। पिछले कुछ दिनों से गर्मी अपने चरम पर थी।

फरीदाबाद (हिंदुस्तान तहलका): फरीदाबाद में आज झमाझम बारिश हुई। तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है। पिछले कुछ दिनों से गर्मी अपने चरम पर थी। सूरज की झुलसाने वाली किरणें और लू के थपेड़ों से लोगों का बुरा हाल हो रहा था। सूरज की चमकती धूप में आंख खोलना भी मुश्किल होता था। बारिश के बाद फरीदाबाद वासियों को गर्मी से राहत मिली है। कई समय से बारिश न होने के कारण बेहद गर्मी हो रही थी जिसके बाद अब बारिश ने सारा माहौल खुशनुमा कर दिया।
ऐसी बारिश देख कर तो चाय पकोड़े खाने का मजा ही कुछ और है। बता दे दो दिन बाद से सावन का महीना भी शुरू होने जा रहा है और सावन के महीने की बारिश भला किसको अच्छी नहीं लगती। आप इस झमाझम बारिश में नहाकर आनंद ले सकते है। बारिश से शहर के तापमान में गिरावट आई है। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि आने वाले दिनों में बढ़ने की संभावनाएं हैं। बदलते मौसम में डॉक्टरों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। पिछले कुछ दिनों से लोग भीषण गर्मी का सितम झेल रहे थे।