जम्मू से अमरनाथ यात्रा फिर से हुई शुरू, तीर्थयात्रियों का 12वां जत्था हुआ रवाना

जम्मू से एक बार फिर अमरनाथ यात्रा शुरू हो चुकी है है। शुक्रवार शाम को अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से आई प्राकृतिक आपदा के कारण इस पर अस्थायी रूप से रोक लगाई गई थी।

जम्मू से अमरनाथ यात्रा फिर से हुई शुरू, तीर्थयात्रियों का 12वां जत्था हुआ रवाना

जम्मू : जम्मू से एक बार फिर अमरनाथ यात्रा शुरू हो चुकी है है। शुक्रवार शाम को अमरनाथ गुफा के  पास बादल फटने से आई प्राकृतिक आपदा के कारण इस पर अस्थायी रूप से रोक लगाई गई थी। जहां  बदल फटने से आई  तबाही में 16 लोगो की मौत हो गई थी, और 40 लोग घायल और 50 के करीब यात्री लापता हुए थे।  ये यात्रा जम्मू के भगवती नगर में स्थित यात्री निवास आधार शिविर से शुरू हुई है। श्री  अमरनाथ में आई इस आपदा के बावजूद यहां मौजूद तीर्थयात्रियों का उत्साह  बिल्कुल भी कम नहीं हुआ है। सरकार द्वारा भक्तों के लिए स्थापित आधार  शिविरों में ये 'बम बम भोले' के जयकारे के साथ पहुंच रहे हैं।

4,026 तीर्थयात्रियों का 12वां जत्था 110 वाहनों के काफिले में आधार शिविर से रवाना हुआ। एक अधिकारी ने बताया कि बालटाल मार्ग के लिए 25 बसों और 10 हल्के मोटर वाहनों  में 767 पुरुष, 240 महिलाएं और नौ बच्चे समेत कुल 1,016 यात्री आधार शिविर  से रवाना हुए हैं।  इसी तरह पहलगाम रूट के लिए कुल 3,010  तीर्थयात्री  58 बसों सहित 75 वाहनों में सवार होकर आधार शिविर से रवाना  हुए, जिनमें 2,425 पुरुष, 401 महिलाएं, चार बच्चे, 174 साधु और छह साध्वी  शामिल हैं। अधिकारी ने कहा कि जम्मू आधार शिविर से अब तक 73,554 तीर्थयात्री  पवित्र गुफा के दर्शन के लिए रवाना हो चुके हैं। कोरोना महामारी के कारण ये यात्रा दो साल तक के लिए बंद थी।  जोकि 30 जून से शुरू हुई है। ये तीर्थयात्रा 43 दिन तक चलने वाली है, और समापन 11 अगस्त को रक्षा बंधन के अवसर पर होगा।