अमेरिका यूक्रेन को 40 करोड़ डॉलर की देगा अतिरिक्त सैन्य सहायता

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन ने रूस के खिलाफ लड़ाई में यूक्रेन को 40 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त सैन्य सहायता के लिए विदेश मंत्रालय को अधिकृत किया है।

अमेरिका यूक्रेन को 40 करोड़ डॉलर की देगा अतिरिक्त सैन्य सहायता

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन ने रूस के खिलाफ लड़ाई में यूक्रेन को 40 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त सैन्य सहायता के लिए विदेश मंत्रालय को अधिकृत किया है। बिडेन ने अपने हस्ताक्षरित बयान में कहा अमेरिका के संविधान और कानून के अंतर्गत राष्ट्रपति के रूप में निहित अधिकारों के तहत मैं विदेशमंत्री को यूक्रेन को 40 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त सैन्य सहायता के लिए अधिकार सौंपता हूं। उन्होंने आगे कहा हम यूक्रेन के लोकतंत्र की रक्षा के लिए उनके संघर्ष का समर्थन करते हैं।