अनूप सिंह बने बड़खल ब्लॉक के प्रधान

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की ओर से नवीनतम सभागार में कार्यकर्त्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़खल ब्लॉक के लिए नए पदादिकारियों का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमे अनूप सिंह को सर्वसम्मति से प्रधान बनाया गया।

अनूप सिंह बने बड़खल ब्लॉक के प्रधान

फरीदाबाद ( हिंदुस्तान तहलका ) : सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की ओर से नवीनतम सभागार में कार्यकर्त्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़खल ब्लॉक के लिए नए पदादिकारियों का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमे अनूप सिंह को सर्वसम्मति से प्रधान बनाया गया। 

इसके साथ ही  दिगंबर डागर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष, गिरीश राजपूत को सचिव, उमेश को सह-सचिव, डाल चंद को खजांची, विजय चावला को संघटन सचिव, सोनू को कार्यालय सचिव और  प्रवेश बैंसला को प्रेस सचिव चुना गया

इस दौरान विशेष रूप से हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने शिरकत की। जिसमें मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष अशोक कुमार जिला सचिव बलबीर सिंह बालगुहैर एवं फरीदाबाद ब्लॉक अध्यक्ष करतार सिंह जागलान ने सभी कर्मचारियों को संबोधित किया।