सेना ने पुंछ में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम
भारतीय सेना के जवानों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) पर घुसपैठ की एक कोशिश को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया है।

फरीदाबाद (हिंदुस्तान तहलका) : भारतीय सेना के जवानों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) पर घुसपैठ की एक कोशिश को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया है। यह जानकारी संबंधित अधिकारियों ने दी। जम्मू में सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बुधवार को कहा कि 12-13 जुलाई की मध्यरात्रि के दौरान पुंछ सेक्टर में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश की गई। उन्होंने कहा घुसपैठ की कोशिश को सीमा पर सतर्क हमारे सैनिकों ने नाकाम कर दिया। देवेंद्र आनंद ने बताया कि इस पर पल-पल की जानकारी ली जा रही है। पुंछ जिले में जारी अमरनाथ यात्रा और इसी महीने से शुरू हो रहे आगामी बुद्ध अमरनाथ यात्रा को देखते हुए सेना और सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं।