Ballabhgarh: प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने किया दौरा | जनता को दी करोड़ो की सौगात
बल्लभगढ़ वासियों को दी करोड़ो की सौगात,बल्लभगढ़ सोहना का पुल होगा डबल स्थानीय निवासियों ने किया धन्यावाद

बल्लभगढ़: - हरियाणा के बल्लभगढ़ में प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने सेक्टर 55 से जेसीबी चौक तक जाने वाले आरएमसी रोड का दौरा किया। इसके अलावा बल्लभगढ़ की फ्रेंड्स कॉलोनी में सीवर, पीने के पानी की लाइन और आरएमसी रोड का शिलान्यास भी किया। जिसके बाद स्थानीय निवासियों ने परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का धन्यावाद किया।
परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बल्लभगढ़ के विकास में कोई भी कमी नही रहने दूंगा। बल्लभगढ़ में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की कृपा से जमकर विकास कार्य हो रहा है। इसके साथ ही बल्लभगढ़ का सोहना पुल डबल किया जाएगा और जल्द ही प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा आधारशिला रखी जाएगी। बल्लभगढ़ सेक्टर 3 में आयोजित स्वास्थ्य कैंप में भी प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा पहुंचे थे।