बिहार के कद्दावर नेता नरेंद्र सिंह का निधन

बिहार के कद्दावर नेता एवं पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह का आज सुबह निधन हो गया। उनकी उम्र लगभग 77 वर्ष थी।

बिहार के कद्दावर नेता नरेंद्र सिंह का निधन

बिहार: बिहार के कद्दावर नेता एवं पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह का आज सुबह निधन हो गया। उनकी उम्र लगभग 77 वर्ष थी। पिछले कुछ समय से  नरेंद्र सिंह बीमार चल रहे थे। उनका इलाज काफी दिनों से पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। उनके परिवार में पत्नी के अलावा 3 पुत्र हैं। बता दें उनके एक पुत्र अभय प्रताप का पहले ही निधन हो चुका है। 

नरेंद्र सिंह बिहार के कृषि और स्वास्थ्य मंत्री रह चुके है। सिंह के पुत्र सुमित सिंह फिलहाल नीतीश कैबिनेट के मंत्री हैं। उनके दो अन्य पुत्र अजय प्रताप और स्वर्गीय अभय प्रताप भी विधायक रह चुके हैं। नरेंद्र सिंह के पिता श्रीकृष्ण सिंह भी वर्ष 1967 में बिहार सरकार में मंत्री रहे और 1977 में मुंगेर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के सदस्य चुने गए थे।