ताऊ देवीलाल वृद्वाश्रम में दो पुत्रियों का मनाया गया जन्मदिन, माननीय न्यायाधीश यशिका ने दिया आर्शीवाद
एनएच-2 स्थित ताऊ देवीलाल वृद्वाश्रम में दो पुत्रियों कोमल बजाज और दक्षिता आर्य का जन्म दिवस मनाया गया।

फरीदाबाद : एनएच-2 स्थित ताऊ देवीलाल वृद्वाश्रम में दो पुत्रियों कोमल बजाज और दक्षिता आर्य का जन्म दिवस मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में फैमिली कोर्ट सेक्टर-12 की माननीय न्यायाधीश यशिका मैडम व विशिष्ट अतिथि बलराज भड़ाना उपस्थित थे। इन्होनें दोनो बच्चों को शुभ आशीष दी तथा उनके साथ मिलकर केक भी काटा। उन्होनें आश्रम में रह रहे बुजेर्गो से आर्शीवाद भी लिया। इससे पूर्व आश्रम में आचार्य भद्रकाम वर्णी(दिल्ली) के बह्रत्व में यज्ञ किया गया। इस यज्ञ के यजमान किशन लाल बजाज बने। यज्ञोपरांत पंडित करण सिंह ने मधुर भजनो को प्रस्तुति दी और बधाई गीत गाया जिसमें सभी वृद्व खूब नाचे। किशन लाल बजाज ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। इस मौके पर सुभाष चन्द्र लाहोरिया,सत्यपाल चौहान व सूरज आर्य सहित कई लोग मौजूद थे।