फरीदाबाद में बीजेपी नेताओं ने मनाया जश्न

दिल्ली से सटे फरीदाबाद के बल्लबगढ़ मेन बाजार अग्रसेन चौक पर बीजेपी ने संभावित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की जीत पर जश्न मनाया।

फरीदाबाद में बीजेपी नेताओं ने मनाया जश्न

फरीदाबाद (हिंदुस्तान तहलका): दिल्ली से सटे फरीदाबाद के बल्लबगढ़ मेन बाजार अग्रसेन चौक पर बीजेपी ने संभावित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की जीत पर जश्न मनाया। बीजेपी ने ढोल नगाड़े के साथ लड्डू बांट कर जश्न मनाया।

इस दौरान परिवहन मंत्री पं मूलचंद शर्मा के बड़े भाई टिपर चंद शर्मा , भाजपा के जिला अध्यक्ष  गोपाल शर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे। इस दौरान बीजेपी नेता टिपर चंद शर्मा ने बताया द्रौपदी मुर्मू की जीत की खुशी में आज खूब लड्डू बनेंगे और खूब बटेंगे। हम जीत चुके हैं।

यशवंत सिन्हा के बयान वाले सवाल पर टीपरचंद शर्मा ने कहा कि यशवंत सिन्हा बहुत अच्छे नेता है, हमारे आदरणीय हैं। लेकिन यह वोटों का जमाना है। जो दिखेगा, वही बिकेगा। 

गोपाल शर्मा ने कहा पहले रामनाथ कोविंद जी को राष्ट्रपति बनवाया और उसके बाद आदिवासी क्षेत्र से द्रोपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति बनवाया। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरगामी सोच है,बहुत जल्दी आधिकारिक घोषणा हो जाएगी और बहुत भारी मतों से द्रोपदी मुर्मू जीतेंगी।

सबका साथ सबका विकास और सबके विश्वास से इस देश को कोई महान बनने से रोक नहीं सकता।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष भी टूट गया। उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए किसान बेटे को सामने लेकर आए है, इससे देश में खुशी की लहर है।