भाजपा महिला मोर्चा फरीदाबाद ने खोला अधीर रंजन के खिलाफ मोर्चा

भारत की नव निर्वाचित महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए कांग्रेस पार्टी के नेता अधीर रंजन ने जो अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए अपमान जनक शब्दों का प्रयोग किया था। उसके विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन किया और इसे देश का अपमान बताया ।

भाजपा महिला मोर्चा फरीदाबाद ने खोला अधीर रंजन के खिलाफ मोर्चा

फरीदाबाद ( हिंदुस्तान तहलका ): भारत की नव निर्वाचित महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए कांग्रेस पार्टी के नेता अधीर रंजन ने जो अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए अपमान जनक शब्दों का प्रयोग किया था। उसके विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन किया और इसे देश का अपमान बताया । महिला मोर्चा की अध्यक्ष राजबाला सरधाना ने भारत के सर्वोच्च पद आसीन द्रौपदी मुर्मू के अपमान को नारी का अपमान बताया। उन्होंने  देश के सर्वोच्च पद का और समस्त आदिवासियों का अपमान बताया और सोनिया गांधी से माफी मांगने के लिए कहा।

------------------------------------------------------------------------------

कांग्रेसी नेता अधीर रंजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की

उन्होंने कांग्रेसी नेता अधीर रंजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। जिन्होंने देश की राष्ट्रपति को राष्ट्रपत्नी कह कर अपमानित किया। जबकि देश के प्रधान मंत्री ने पहली बार आज़ादी के 75 वर्षों में एक गरीब और आदिवासी महिला को देश के सर्वोच्च पद का प्रत्याशी बना कर महान उदाहरण प्रस्तुत किया है । उन्होंने कहा कि देश के सर्वोच्च पद के लिए द्रौपदी मुर्मू का चयन शुरू से ही कांग्रेसी नेताओं की आंखों में चुभ रहा था। किसी आदिवासी समाज की महिला का सर्वोच्च पद पर बैठना कांग्रेसी नेताओं को गवारा नहीं था। इसलिए उनके राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में चयन के बाद से ही कांग्रेस ने उनके खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल शुरू कर दिया और अधीर रंजन ने तो अपमान की तो हद ही कर दी। जब उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपत्नी तक कह दिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का यह अपमान सम्पूर्ण नारी जाति और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का अपमान है । राष्ट्रपति देश का सर्वोच्च सांविधानिक पद होता है। 

------------------------------------------------------------------------------

महामहिम राष्ट्रपति मुर्मू का अपमान देश का अपमान बताया 

राष्ट्रपति पद की गरिमा बरकरार रखना व उसका सम्मान करना हर भारतीय की जिम्मेदारी है लेकिन कांग्रेस के एक सांसद ने उन पर अभद्र टिप्पणी की है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह सीधे तौर पर सर्वोच्च सांविधानिक पद का अपमान है और यह अपमान केवल राष्ट्रपति पद का नही बल्कि पूरे देश का है। सोनिया गांधी और कांग्रेस इस अपमान के लिए देश और देशवासियों से माफी मांगे।  इस मौके पर प्रतिभा तिवारी, अलका भाटिया, जैनब नकवी,अलका शर्मा, संगीता नेगी, पिंकी शर्मा, एकता शर्मा, दीपा भाटिया, साधना शर्मा, मीना भट्ट, बबली अग्रवाल, संतोष भारद्वाज, अवनी, रेनु मलिक, गीता शर्मा और बड़ी संख्या में मातृशक्ति शामिल थी।