हरियाणा महिला विकास निगम में ऋणियों को मिलेगा ब्याज माफी योजना का लाभ: डीसी जितेन्द्र याद

सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला में हरियाणा महिला विकास निगम के ऋणियों का ब्याज माफ कर दिया जाएगा।

हरियाणा महिला विकास निगम में ऋणियों को मिलेगा ब्याज माफी योजना का लाभ: डीसी जितेन्द्र याद

फरीदाबाद (हिंदुस्तान तहलका):  सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला में हरियाणा महिला विकास निगम के ऋणियों का ब्याज माफ कर दिया जाएगा। डीसी जितेन्द्र यादव ने कहा 31 मार्च 2019 को कुल बकाया पड़ी मूलधन राशि की एकमुश्त या किश्तों में 01 जून 2022 तक अदायगी कर दी गई है। इसकी अदायगी की तिथि अब 01 दिसंबर 2022 तक बढ़ा दी गई है।

योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता

महिला विकास के जिला प्रबंधक देशराज ने बताया कि ब्याज माफी स्कीम के अंतर्गत पात्रता ऋणी जिनकी ऋण राशि 31 मार्च 2019 को अतिदेय थी, ऋणी जो अपने ऋण खाते में बकाया मूलधन राशि की पूर्ण अदायगी एकमुश्त या किश्तों में 02 दिसंबर 2021 से एक दिसंबर 2022 तक करने पर, ऋणी को ब्याज माफ़ी का लाभ केवल पूर्ण समस्त बकाया पड़ी मूलधन राशि की अदायगी पर ही दिया जाएगा। इसी प्रकार इस स्कीम की समय सीमा छ: महीने अर्थात 02 दिसंबर 2021 से  01 जून 2022 तक थी। जिसको 01 दिसंबर 2022 तक बढ़ा दिया गया है। तदोपरान्त स्कीम की समय सीमा बढ़ाने बारे किसी भी प्रकार का अनुरोध मान्य नहीं होगा। योजना के लाभार्थी कम से कम एक वर्ष के अन्तराल के बाद ही भविष्य में एक और ऋण ले सकते है।

उन्होंने जिला फरीदाबाद में उन सभी ऋण के उत्तराधिकारियों/ जमानतदारों से अपील की है कि वे सरकार की इस अनूठी योजना का लाभ उठाएं और अपने समस्त बकाया पड़े मूलधन ऋण की  01 दिसंबर 2022 तक अदायगी कर शतप्रतिशत ब्याज माफ़ी का लाभ प्राप्त करे।  इस सम्बन्ध में किसी भी जानकारी के लिए हरियाणा महिला विकास निगम, के कार्यालय छटी मंजिल लघु सचिवालय में संपर्क कर सकते है।