बैदुल्लाह खान के घर चला बुलडोजर, विनीत बगडिया को आत्मदाह के लिए उकसाने का था आरोप

ऊपरी असम के डिब्रूगढ़ के विनीत बगडिया को आत्मदाह के लिए उकसाने वाले बैदुल्लाह खान के घर आज डिब्रूगढ़ प्रशासन का बुलडोजर चला।

बैदुल्लाह खान के घर चला बुलडोजर, विनीत बगडिया को आत्मदाह के लिए उकसाने का था आरोप

फरीदाबाद (हिंदुस्तान तहलका): ऊपरी असम के डिब्रूगढ़ के विनीत बगडिया को आत्मदाह के लिए उकसाने वाले बैदुल्लाह खान के घर आज डिब्रूगढ़ प्रशासन का बुलडोजर चला। असम के डिब्रूगढ़ मे पिछले दिनों से मानसिक प्रताड़ना का शिकार होकर विनीत बगडिया ने आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद लोगों में भारी रोष था। स्थानीय पुलिस की डिब्रूगढ़ की जनता के रोष को देखते हुए मुख्य आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया। बता दें कि उक्त घटना का मुख्य आरोपी बैदुल्लाह खान है और वह इस वक्त कारावास में है। बैदुल्लाह  खान डिब्रूगढ़ के घोड़ामार अंचल का रहने वाला है।

डिब्रूगढ़ प्रशासन ने जब उसके घर के निर्माण को लेकर कानूनी सम्बंधित जानकारी ली तो उसमें अनियमितता पाई पाई गई। अवैध निर्माण की पुष्टि होने के बाद स्थानीय प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर बैदुल्लाह खान के घर को जमींदोज कर डाला। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत विस्वा ने सरमा ने पीडीत परिवार से मिलकर उन्हें दोषियों के खिलाफ तत्काल कारवाई करने काआश्वासन दिया था। मुख्यमंत्री का आदेश मिलने के साथ साथ स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने तत्परता से दोषियों को धर दबोचा।