हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बस खाई में जा गिरी, बच्चो समेत 16 लोगो के मरने की आशंका

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू से बड़ी खबर सामने आई है। हिमाचल प्रदेश की वादियों में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जिसमें बस खाई में जा गिरी।

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बस खाई में जा गिरी, बच्चो समेत 16 लोगो के मरने की आशंका

हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू से बड़ी खबर सामने आई है। हिमाचल प्रदेश की वादियों में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जिसमें बस खाई में जा गिरी। घटना सुबह करीब 8 बजे हुई है। यह बस सैंज घाटी के शेंशर से सैंज की ओर आ रही थी। उसी दौरान जंगला नामक जगह पर कैंची मोड में यह बस अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे खाई में गिर गयी। पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया है और हालात की पल पल जानकारी सीएम से ले रहे है।

हादसे की भयानक तस्वीरे देख कर सारा शहर सहम उठा। हादसे का जायजा लेने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी पहुंचने वाले है। हादसे में कई बच्चो समेत तकरीबन 16 लोगो के मरने की आशंका बताई जा रही है। अभी यह कहना मुश्किल है कि कितने लोग घायल है पर मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है।

पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुँची। ग्रामीणों की मदद से घायलों को रेस्कयू  किया जा रहा है। डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि प्राइवेट बस कुल्लू से सैंज घाटी में नियोली-शानशेर मार्ग पर जा रही थी। घायलों को स्थानीय अस्पतालों में ले जाया जा रहा है। 3 घायलों को 108 एम्बुलेंस में सैंज सीएचसी पहुँचाया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है।