ऊंचा गांव के राजकीय प्राथमिक स्कूल में पहुंचे कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, किया पौधारोपण
बल्लभगढ़ में कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज बल्लबगढ़ का दौरा किया। उन्होंने सेक्टर 3 और ऊंचा गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पौधारोपण किया।

फरीदाबाद : बल्लभगढ़ में कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज बल्लबगढ़ का दौरा किया। उन्होंने सेक्टर 3 और ऊंचा गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पौधारोपण किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने पोधा लगाकर सभी को पौधे लगाने का संदेश दिया। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने हर घर तिरंगा अभियान के दौरान स्कूल के स्टाफ और बच्चो को तिरंगा भेंट किया। उन्होंने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस अभियान को सफल बनाने के लिए हम सभी प्रयास करे। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा पेड़ पौधे हमे जीवन देते हैं लेकिन हम पेड़ पौधों के लिए कुछ नहीं कर पाते है। इसलिए सभी को एक - एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उन्हें अपने बच्चे की तरह सींचने चाहिए, ताकि आक्सीजन हमे भरपूर मात्रा में मिल सके और हम जीवन को शुद्धता के साथ जी सके।
उन्होंने कहा की बल्लबगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में जमकर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सरकारी खजाने का मुंह खोला है और आज स्कूलों की नई इमारत बनी है और बन रही है। वहीं नवनिर्मित सुषमा स्वराज महाविद्यालय का नया भवन भी इलाके की बेटियों को समर्पित होने जा रहा है। जो बल्लबगढ़ के लिए बहुत बड़ा वरदान साबित होगा। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद जताया है। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा की रक्षाबंधन पर्व के दिन प्रदेश की महिलाएं हरियाणा रोडवेज की बसों में फ्री सफर कर सकेंगी।