बस्ती जिले से आया डबल सुसाइड का मामला, एक ही दुप्पटे से लटके मिले दोनों के शव

उत्तरप्रदेश के बस्ती जिले से डबल सुसाइड का मामला सामने आया है। जहां एक बाग़ में महुआ के पेड़ से दो शव लटके हुए मिले। शव के मिलते ही पुरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई।

बस्ती जिले से आया डबल सुसाइड का मामला, एक ही दुप्पटे से लटके मिले दोनों के शव

उत्तरप्रदेश, 27 जून उत्तरप्रदेश के बस्ती जिले से डबल सुसाइड का मामला सामने आया है। जहां एक बाग़ में महुआ के पेड़ से दो शव लटके हुए मिले। शव के मिलते ही पुरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। मृतकों में एक शव युवती का और दूसरा शव युवक का है। मामला बस्ती ज़िले के सोनहा थाना क्षेत्र के मधुनगर डीह गांव का है। जहां एक बाग़ में महुआ के पेड़ पर दुपट्टे के एक सिरे से 17 वर्षीय किशोर का गला और दूसरे सिरे से 16 वर्षीय किशोरी का गला कसा हुआ था। सुसाइड का पता चलते ही ग्रामीणों घटना की जानकारी सोनहा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को निचे उतारा गया। 

पुलिस की जांच में दोनों के परिजनों ने बताया कि किशोर और किशोरी के बीच पिछले कुछ महीनों से प्रेम संबंध चल रहा था। इसको लेकर परिजन उन्हें बार-बार समझा रहे थे। दोनों अलग अलग समुदाय के थे। इसे देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। गांव में एहतियातन पुलिस को तैनात कर दिया गया है। सोमवार सुबह दोनों का शव पड़ोसी गांव के पेड़ से लटकता हुआ मिला है। हालांकि दोनों ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।