सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे सीएम मान

गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के कुछ दिनों बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को मानसा जिले में उनके पैतृक गांव पहुंचे।

सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे सीएम मान

Sidhu Moosewala : गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के कुछ दिनों बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को मानसा जिले में उनके पैतृक गांव पहुंचे। यहां सीएम मान ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त किया। इस दौरान मूसेवाला के आवास के बाहर भारी पुलिस सुरक्षा तैनात की गई थी। 

आपको बता दें कि राज्य सरकार द्वारा सुरक्षा कम किए जाने के एक दिन बाद रविवार को युवा रैपर की हत्या कर दी गई थी। इसी वजह से परिजनों और शुभचिंतकों में मान सरकार के खिलाफ आक्रोश है। आज सुबह जह आम आदमी पार्टी के स्थानीय विधायक मूसेवाला के घर पहुंचे तो उन्हें वापस लौटना पड़ा।

मुख्यमंत्री के दौरे से पहले शुक्रवार सुबह सिद्धू मूसेवाला के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया था। गांव में तनाव का माहौल है। घर के आसपास पुलिस द्वारा की गई नाकेबंदी से स्थानीय लोग आक्रोशित हैं। पुलिस पर परिजनों को घर में घुसने से रोकने का आरोप है। इससे पहले आप विधायक गुरप्रीत बनावली को भी प्रदर्शनकारियों ने रोका। उन्होंने बाद में पुलिस की ओर से माफी मांगी।"