कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बढ़ती महंगाई को लेकर बीजेपी पर साधा निशाना

एआईसीसी मुख्यालय में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ रागिनी नायक ने बढ़ती महंगाई को लेकर बीजेपी की मोदी सरकार पर जम कर निशाना साधा।

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बढ़ती महंगाई को लेकर बीजेपी पर साधा निशाना

दिल्ली एआईसीसी मुख्यालय में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ रागिनी नायक ने बढ़ती महंगाई को लेकर बीजेपी की मोदी सरकार पर जम कर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि, चीन के साथ अब टमाटर भी लाल आंख दिखा रहा है। मोदी जी के तमाम दावे और नारे खोखले होते जा रहे है। मोदी रीत सदा चली आई, जो कहे वो कभी न निभाई। हम सिलेंडर पर सब्सिडी देते थे। मोदी सरकार अब इसे टेक्स की जाल में फंसा रही है। देश में तीन करोड़ 59 लाख लोग ऐसे है जो एक भी गैस का सिलेंडर एक साल में नही भरवा पाए। 42 परसेंट लोगों को वापिस चूल्हा फूंकना पड़ा। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस देश के हर जिले में कल मंहगाई और जीएसटी के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन करेगी।