गौंछी ड्रेन में गिरा गाय का बछड़ा, नाले की सफाई के लिए हटाई थी जाल
दिल्ली से सटे फरीदाबाद सेक्टर -23 की संजय कॉलोनी देर रात नगर निगम की लापरवाही के चलते गौंछी ड्रेन में एक गाय का बछड़ा गिर गया।

फरीदाबाद: दिल्ली से सटे फरीदाबाद सेक्टर -23 की संजय कॉलोनी देर रात नगर निगम की लापरवाही के चलते गौंछी ड्रेन में एक गाय का बछड़ा गिर गया। बछड़े को नाले में गिरा देख मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बहुत प्रयास किए लेकिन बार बार असफलता मिल रही थी। बिना समय गवाए पंकज मिश्रा ने अपने नगर पार्षद जयवीर खटाना और हिंदुस्तान तहलका न्यूज रिपोर्टर कोमल गुप्ता से संपर्क करके गौ रक्षकों को बुलाया। सूचना मिलते ही 15 मिनट के अन्दर गौ रक्षक मौके पर पहुँच गए और गाय के बछड़े को बचाने का दोबारा प्रयास किया गया।
गौ रक्षकों ने कड़ी मुशक्कत के बाद बछड़े को सही सलामत बाहर निकाल लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब एक सप्ताह पहले नाले की सफाई की गई थी लेकिन उसके बाद से ना ही मलवा उठा है और ना ही दोबारा नाले की जाली लगाईं गई है। नगर निगम द्वारा हो रही लापरवाही से लोग बेहद परेशान है। उनका कहना है कि देर रात केवल बछड़ा गिरा लेकिन इस गौंछी ड्रेन का शिकार कोई इंसान भी हो सकता था। ये जाली नाले की सफाई के लिए हटाई गयी थी किन्तु उसके बाद न तो मालवा हटाया गया न ही नगर निगम द्वारा दुबारा जाली को लगाया गया।