2021-22 के सीजन के दौरान 441.74 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई- बनवारी लाल
हरियाणा के सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने कहा कि प्रदेश की सभी 10 सहकारी चीनी मिलों ने पिराई सीजन 2021-22 के दौरान 441.74 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 9.41 प्रतिशत चीनी की रिकवरी प्राप्त की है तथा 41.29 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया।

चंडीगढ़ (हिंदुस्तान तहलका): हरियाणा के सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने कहा कि प्रदेश की सभी 10 सहकारी चीनी मिलों ने पिराई सीजन 2021-22 के दौरान 441.74 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 9.41 प्रतिशत चीनी की रिकवरी प्राप्त की है तथा 41.29 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया। सहकारिता मंत्री ने कहा कि चीनी मिलों ने किसानों से सीजन के दौरान 1597.99 करोड़ मूल्य के गन्ने की खरीद की है। सरकार ने खरीदे गए बकाया गन्ना राशि का भुगतान हेतू सहकारी चीनी मिलों को 265.35 करोड़ रुपए की राशि असुरक्षित ऋण के रूप में उपलब्ध करवाई है।
उन्होंने बताया कि पानीपत चीनी मिल को 64 लाख रुपए, रोहतक चीनी मिल को 11.20 लाख रुपए, करनाल चीनी मिल को 18.50 लाख रुपए, सोनीपत चीनी मिल को 22 लाख रुपए, शाहाबाद चीनी मिल को 34.20 लाख रुपए, जीन्द चीनी मिल को 20.75 लाख रुपए, पलवल चीनी मिल का 25.30 लाख रुपए, महम चीनी मिल को 32 लाख रुपए, कैथल चीनी मिल को 21.50 लाख रुपए तथा गोहाना चीनी मिल को 15.90 लाख रुपए की ऋण राशि प्रदान करवाई गई है।
सहकारिता मंत्री ने बताया कि इससे पहले राज्य सरकार ने किसानों की बकाया गन्ना राशि का भुगतान करने के लिए 228.33 करोड़ रुपए की राशि का असुरक्षित ऋण प्रदान किया गया। अब तक सहकारी चीनी मिलों को 493.64 करोड़ रुपए की राशि सहकारी चीनी मिलों को प्रदान की गई। इसमें से 265.35 करोड़ की वितिय सहायता उपरांत सहकारी चीनी मिलें किसानों की पिराई सीजन की वर्ष 2021-22 की समस्त राशि का भुगतान कर सकेंगी।