आगरा नहर में गिरे 14 साल के रोहित की 24 घंटो के बाद भी नहीं मिली डेड बॉडी

खेड़ीपुल के पास आगरा नहर में नहाते वक्त 14 वर्षीय रोहित डूब गया। वह पास ही झुग्गी में रहता था। रविवार दोपहर वह दोस्तों के साथ आगरा नहर में नहाने गया था। वह खेड़ीपुल के नीचे बने छठ घाट पर नहा रहा था।

आगरा नहर में गिरे 14 साल के रोहित की 24 घंटो के बाद भी नहीं मिली डेड बॉडी

फरीदाबाद: खेड़ीपुल के पास आगरा नहर में नहाते वक्त 14 वर्षीय रोहित डूब गया।  वह पास ही झुग्गी में रहता था। रविवार दोपहर वह  दोस्तों के साथ आगरा नहर में नहाने गया था। वह खेड़ीपुल के नीचे बने छठ घाट पर नहा रहा था। इस दौरान सीढ़ी से उसका पांव फिसल गया। वह नहर में गिर गया। पानी अधिक होने के कारण वह डूब गया। दोस्तों ने शोर मचाया तो लोग वहां जुट गए। मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस दमकल विभाग के कर्मचारियों को साथ लेकर मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से रोहित की तलाश की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। आज 24 घंटे बीत चुके है बच्चे का कुछ पता नहीं चल पाया है। परिवार वालो का आरोप है की पुलिस प्रशाशन ने पूरी तरीके से ढील दी है। परिवार वाले ही खुद बच्चे को खोजने में लगे हुए थे, लेकिन बच्चे का कुछ पता नहीं चल पाया। कल से बच्चे को पलवल के नहर तक ढूंढ चुके है और बच्चा नहीं मिल पाया है। आज पुलिस से जब गुहार लगाई तो उन्होंने अपनी NDRF की टीम भेजी और ढूंढ़ने का प्रयास शुरू किया। मां का रो रोकर बुरा हाल हो चूका है। तो वही आपको बता दे की 6 भाई बहनों  में एक लौता भाई था। जिससे बहनों  का भी रो रोकर बुरा हाल है। उनकी बस एक ही गुहार है कि उनका भाई रोहित मिल जाए।