दिल्लीवासियों को पांच दिनों तक भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार

कई दिनों से भीषण गर्मी से परेशान दिल्लीवासियों के लिए मंगलवार सुबह राहत भरी रही क्योंकि शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री 18.8 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

दिल्लीवासियों को पांच दिनों तक भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार

नयी दिल्ली, 24 मई  कई दिनों से भीषण गर्मी से परेशान दिल्लीवासियों के लिए मंगलवार सुबह राहत भरी रही  क्योंकि शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री 18.8 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को हुई गरज-चमक के साथ हुई बारिश के दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। इससे शहर के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

सफदरजंग मौसम केन्द्र पर सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री कम 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

मौसम विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में साल 2000 के बाद से इस साल मई में यह सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। 

आईएमडी ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी में अगले पांच दिनाें तक भीषण गर्मी से राहत मिलने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। राजधानी में आज की सुबह 8:30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 77 प्रतिशत दर्ज की गई।