देव ने दिखाया कोलकाता में अपना जौहर, नेशनल किक बॉक्सिंग में जीता गोल्ड
दिल्ली से सटे फरीदाबाद के सेक्टर-3 में रहने वाले 14 साल देव ने कोलकाता में अपने जौहर का जलवा दिखाया।

बल्लभगढ़ (हिंदुस्तान तहलका): दिल्ली से सटे फरीदाबाद के सेक्टर-3 में रहने वाले 14 साल देव ने कोलकाता में अपने जौहर का जलवा दिखाया। उसने कोलकाता में आयोजित नेशनल किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड और ब्रोंज मेडल हासिल कर अपने परिवार और शहर का नाम रोशन किया है। देव लगभग 5 वर्षों से देव कोच लक्समन चंद से चैंपियन मर्शिअल आर्ट्स अकादमी में प्रशिक्षण ले रहा है। देव अब इस प्रतियोगिता में आगे खेलने के लिए इटली भी जा सकते हैं।
देव को उनकी जीत के लिए फरीदाबाद की बड़कल विधानसभा से विधायक सीमा त्रिखा और डीसी ने भी सम्मानित किया है। देव का परिवार हरफला गांव से है। उसकी मां पूजा शर्मा और पिता राम कुमार है। देव के दादा हिंदराज ने हर वक़्त उनके खेल में सपोर्ट किया है। जीत हासिल करने के बाद देव ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपनी परिवारजनों को दिया है।