देवेन्द्र त्यागी बने सर्व कर्मचारी संघ फरीदाबाद ब्लॉक के प्रधान
फरीदाबाद सेक्टर-15 मे सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की ओर से हरियाणा के ब्लॉक फरीदाबाद का चुनाव शांतिपूर्वक और सफलता के साथ संपन्न हुआ। देवेन्द्र त्यागी को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया।

फरीदाबाद (हिंदुस्तान तहलका): फरीदाबाद सेक्टर-15 मे सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की ओर से हरियाणा के ब्लॉक फरीदाबाद का चुनाव शांतिपूर्वक और सफलता के साथ संपन्न हुआ। देवेन्द्र त्यागी को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए प्रेमपाल, उपाध्यक्ष के लिए कल्लू राम, उपाध्यक्ष के लिए उदय, सचिव के लिए शक्ति सिंह, सह-सचिव के लिए हवा सिंह, खजांची के लिए वीरेन्द्र सिंह, संघटन सचिव के लिए देवी सिंह, प्रेस सचिव के लिए संजय धनगईंया को चुना गया।
इस चुनावी प्रक्रिया में विशेष रूप से हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष लांबा व प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री उपस्थित थे।
इसके आलावा मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष अशोक कुमार और जिला सचिव बलबीर सिंह बालगुहैर एवं फरीदाबाद ब्लॉक अध्यक्ष करतार सिंह जागलान ने सभी कर्मचारियों को संबोधित किया।