हथिनी को CPR देकर डॉक्टर्स ने बचाई जान, सीने पर चढ़कर कूदे डॉक्टर

नाखोन नाओक पार्क प्रांत के गोल्फ कोर्स का है जहां एक हथिनी का बच्चा कंक्रीट के गड्ढे में गिर गया था। हथिनी गड्ढे के पास ही खड़ी थी और उसकी हिफाजत कर रही थी।

हथिनी को CPR देकर डॉक्टर्स ने बचाई जान, सीने पर चढ़कर कूदे डॉक्टर

फरीदाबाद (हिंदुस्तान तहलका): नाखोन नाओक पार्क प्रांत के गोल्फ कोर्स का है जहां एक हथिनी का बच्चा कंक्रीट के गड्ढे में गिर गया था। हथिनी गड्ढे के पास ही खड़ी थी और उसकी हिफाजत कर रही थी। इसी दौरान वेटरनरी डॉक्टर्स और उनका स्टाफ वहां पहुंचा। बच्चे को बाहर निकालने के लिए हथिनी को बेहोशी के 3 इंजेक्शन देना पड़े। इंजेक्शन के असर से हथिनी बेहोश तो हो गई, लेकिन वह भी गड्ढे में गिर पड़ी। स्थिति और ज्यादा बिगड़ती देख वहां पर क्रेन मंगवाई गई। हथिनी को बाहर निकाला गया लेकिन वह बेहोशी की हालत में ही रही। डॉक्टर्स की सलाह पर उसे CPR देने का फैसला किया गया, लेकिन हाथी को ऐसा ट्रीटमेंट देना काफी मुश्किल काम था। डॉक्टर्स और उनकी टीम ने हथिनी के सीने पर चढ़कर उसे सीपीआर देने की कोशिश की पर उसे होश में लाने में कामयाब नहीं हुए।

इसी दौरान रेस्क्यू टीम ने बच्चे को बाहर निकलाने के लिए गड्ढे को और ज्यादा खोदा। बच्चा बाहर आते ही मां के पास गया, पर वह बेहोश थी। बच्चा भी परेशान था। डॉक्टर्स की टीम इसके बाद हथिनी के सीने पर चढ़ गई और कूद-कूदकर CPR देने की कोशिश की। काफी मुशक्कत के बाद हथिनी की हालत सुधरी और वो होश में आई। जांच में बच्चा और हथिनी दोनों की सेहत सही पाई गई। इस रेस्क्यू के बाद टीम में शामिल कुछ सदस्य भावुक हो गए और रोने लगे। हथिनी और बच्चे बाद में जंगल की ओर लौट गए।