पटना के सिविल कोर्ट में धमाका, घायल पुलिस कर्मचारियों का PMCH में चल रहा इलाज
बिहार के पटना स्थित सिविल कोर्ट परिसर में बम ब्लास्ट हुआ है। इस बम ब्लास्ट में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए है।

बिहार के पटना स्थित सिविल कोर्ट परिसर में बम ब्लास्ट हुआ है। इस बम ब्लास्ट में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए है। घायल पुलिसवालों में एक दारोगा भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक कदमकुआं थाने की पुलिस से विस्फोटक बरामद किया था, इस विस्फोटक को सीन कराने ( कोर्ट को दिखाने के लिए) के लिए सिविल कोर्ट लाया गया था। विस्फोटक को कोर्ट परिसर के एक कमरे में रखा गया था। कुछ ही देर बाद कमरे में रखा विस्फोटक अचानक ब्लास्ट हो गया। तेज धामके के साथ हुए ब्लास्ट की चपेट में चार पुलिसकर्मी आ गए। घायलों को PMCH भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक ब्लास्ट के बाद गंभीर रूप से घायल दरोगा को इलाज के लिए PMCH भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार धमाके की चपेट में आने से दरोगा रैंक के एक पुलिस अधिकारी उमाकांत राय गंभीर रूप से घायल हुए हैं और दो अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। सभी घायल पुलिस कर्मचारियों का इलाज PMCH में चल रहा है। बताया जा रहा है कि एक केस के दौरान कदमकुआं थाना इलाके में एक जिंदा बम बरामद हुआ था। इसी केस में कदमकुआं थाने के दारोगा उमाकांत राय सबूत के तौर पर बम को कोर्ट में लाए थे ताकि अभियोजन पक्ष इसका सत्यापन करा सके। लेकिन पेशी से पहले ही अभियोजन दफ्तर में ही बरामद बम फट गया। अब इस बात की तफ्तीश हो रही है कि क्या बम को सही तरीके डिफ्यूज नहीं किया गया था। पीरबहोर थाने की पुलिस अब इस केस की जांच कर रही है।