मशहूर गायक दलेर मेंहदी को मानव तस्करी मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार
पंजाब के मशहूर गायक दलेर मेंहदी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दलेर मेहंदी मानव तस्करी मामले में दोषी पाए गए है।

फरीदाबाद (हिंदुस्तान तहलका): पंजाब के मशहूर गायक दलेर मेंहदी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दलेर मेहंदी मानव तस्करी मामले में दोषी पाए गए है। जिसके बाद पटियाला कोर्ट ने दो साल की सज़ा सुनाई है। बता दे मामला 2003 के कबूतरबाजी से जुड़ा है। जिसमे लोगों को अवैध रूप से विदेश भेजने के आरोप में उन पर केस दर्ज किया गया था। साथ ही उनके भाई शमशेर सिंह के खिलाफ भी केस किया गया था। उन्हें इस मामले में पहले दो साल की कैद हुई थी।
साल 2003 में थाना सदर पटियाला की पुलिस ने गांव बलवेड़ा के रहने वाले बख्शीश सिंह की शिकायत पर दलेर मेहंदी, उनके भाई श्मशेर सिंह, ध्यान सिंह और बुलबुल मेहता के खिलाफ विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों की धोखाधड़ी करने का केस दर्ज कराया गया था। बख्शीश सिंह ने शिकायत की थी कि दलेर मेहंदी ने उससे विदेश भेजने के नाम पर 13 लाख रुपये लिए थे, लेकिन बाद में ना तो उसे विदेश भेजा गया और ना ही उसके पैसे वापस किए गए। उन्हें इस मामले में पहले दो साल की कैद हुई थी। उन्होंने इस सजा को पटियाला के सेशन कोर्ट में चुनौती दी थी। जिसके बाद गुरुवार को पंजाब की पटियाला कोर्ट ने दलेर मेहंदी को दोषी मानते हुए उनकी दो साल की सजा को बरकरार रखा है।