नए विधानसभा भवन पर बोले पूर्व CM: हुड्‌डा ने कहा- ऐसा करने से होगा बड़ा नुकसान

आदमपुर से विधायक कुलदीप बिश्नोई के भाजपा में शामिल होने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक बड़ा बयान दिया।

नए विधानसभा भवन पर बोले पूर्व CM: हुड्‌डा ने कहा- ऐसा करने से होगा बड़ा नुकसान

चंडीगढ़: आदमपुर से विधायक कुलदीप बिश्नोई के भाजपा में शामिल होने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक बड़ा बयान दिया। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहना कि अगर कुलदीप बिश्नोई भाजपा में शामिल होना चाहते हैं तो पहले उनके अपनी विधायकी से इस्तीफा दे देना चाहिए और इसके बाद ही भाजपा में जाने का निर्णय लेना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रविवार को कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष बलराम कटवाल के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कर रहे थे। हुड्‌डा ने कहा कि कुलदीप बिश्रोई ने मतदाताओं को धोखा दिया है। नैतिकता के आधार पर कुलदीप बिश्रोई को इस्तीफा देकर चुनाव लड़ना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश में विधायकों तक को धमकियां मिल रही हैं। हरियाणा अब बदमाशों की शरणस्थली बन चुका है और प्रदेश की कानून व्यवस्था का बिल्कुल जनाजा निकल चुका है। भाजपा लाठी और गोली के दम पर सरकार चला रही है।

चंडीगढ़ में अलग से विधानसभा भवन बनाए जाने को लेकर भूपेंद्र हुड्डा का बड़ा बयान 

चंडीगढ़ में अलग से विधानसभा भवन बनाए जाने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से हरियाणा का चंडीगढ़ पर दावा बेहद कमजोर हो जाएगा। वहीं अगर पंजाब चंडीगढ़ पर दावा करता है तो पहले वह हिंदी भाषी गांवों को हरियाणा को वापस लौटाए और जो 40 प्रतिशत हिस्सेदारी चंडीगढ़ पर हरियाणा की है उसका हिसाब करे। हरियाणा की अलग विधानसभा बनाने का सीधा मतलब चंडीगढ़ पर अपनी दावेदारी को कमजोर करना है। 10 एकड़ जमीन को 500 करोड़ में खरीदा जा रहा है। अगर विधानसभा अलग करनी है तो हरियाणा का चंडीगढ़ में 40 प्रतिशत हिस्सा है, उसके हिसाब से कीमत का आंकलन कर हरियाणा को दे देना चाहिए। 

किसानों पर दर्ज केस वापस हो

उन्होंने कहा कि खेदड़ में किसानों पर सरकार द्वारा लाठी चार्ज करवाया गया। यहां एक किसान की मौत भी हुई। अब सरकार ने किसानों पर ही गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज करवा दिया है। सरकार को चाहिए कि वह किसानों पर बनाए मुकदमों को तुरंत प्रभाव से वापस करे और किसानों की मांगों को पूरा करे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सबसे बड़ा घोटाला अमृत योजना के तहत हुआ है और इसकी जांच सीबीआई से करवाई जानी चाहिए।