अमरनाथ यात्रा के दौरान हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग, हेलिकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग

अमरनाथ यात्रा के दौरान एक हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग का वीडिया सामने आया है।

अमरनाथ यात्रा के दौरान हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग, हेलिकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग

अमरनाथ यात्रा के दौरान एक हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग का वीडिया सामने आया है। बहुत नीचे उड़ रहे हेलिकॉप्टर की खतरनाक लैंडिंग महागुणस टॉप हेलीपैड पर हुई। जो लैंडिंग प्वाइंट नहीं है। आपातकालीन लैंडिंग की घटना 5 जुलाई मंगलवार को हुई है, जब हेलिकॉप्टर पहलगाम से पंजतरणी जा रहा था तभी इसकी अनिर्धारित लैंडिंग कराई गई। 

मंदिर बोर्ड द्वारा घटना के बारे में कोई स्पष्टीकरण या जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, कुछ विशेषज्ञों ने कहा है कि हेलिकॉप्टर या तो ओवरलोड था या मौसम उड़ान के लिए संभव नहीं था। जिस हेलीपैड पर लैंडिंग हुई थी, उसे डीजीसीए की तरफ से मंजूरी नहीं दी गई है। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।