छत्तीसगढ़ में हुआ निर्भया जैसा भयानक दुष्कर्म
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिले में 55 साल की अधेड़ महिला से पहले दुष्कर्म किया गया। फिर उसके निजी अंग में तवे का मूठ (लकड़ी का छोटा डंडा) डाल दिया। उसको बेरहमी से पिता गया। उसके गले और छाती को पैरों से रौंद डाला, जिसकी वजह से महिला की हडि्डयां टूट गईं, फेफड़े फट गए और मौत हो गई।

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिले में 55 साल की अधेड़ महिला से पहले दुष्कर्म किया गया। फिर उसके निजी अंग में तवे का मूठ (लकड़ी का छोटा डंडा) डाल दिया। उसको बेरहमी से पिता गया। उसके गले और छाती को पैरों से रौंद डाला, जिसकी वजह से महिला की हडि्डयां टूट गईं, फेफड़े फट गए और मौत हो गई।
न पति, न औलाद घरों में काम कर गुजारा करती थी महिला
अकलतरा थाना क्षेत्र में रविवार को महिला का शव उसके घर में अर्धनग्न हालत में मिला था। 55 साल की महिला के पति की करीब 3 साल पहले मौत हो गई थी। उसका कोई बच्चा नहीं था। महिला घर में अकेले ही रहती थी और दूसरों के घरों में काम कर के गुजरा करती थी। रविवार सुबह जब काफी देर तक महिला घर से बाहर नहीं निकली तो पड़ोसी उसे देखने के लिए उसके घर पहुंचे। वहां अंदर कमरे के दरवाजे के पास ही महिला का अर्धनग्न शव पड़ा था। पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सुचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम में दुष्कर्म और मौत के कारणों का पता चला। दुष्कर्म और जघन्य हत्या को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम बनाई। जांच के दौरान पता चला कि निगरानी बदमाश सूरज भोई को घटना वाले दिन क्षेत्र में देखा गया था। इस पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ घंटों बाद ही आरोपी को अकलतरा के एक ढाबे से हिरासत में ले लिया। पहले ताे वह मना करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ पर उसने दुष्कर्म और हत्या की बात कबूल ली।
आरोपी ने क़ुबूल की भयानक जुर्म की कहानी
आरोपी ने पुलिस को बताया कि 2 जुलाई की रात वह पोड़ीभांठा में घूम रहा था। तभी उसे मकान का दरवाजा खुला दिखाई दिया। वहां एक महिला अकेले सोई हुई थी। यह देखकर वह अंदर घुस गया और डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी महिला से दोबारा रेप करना चाहता था। लेकिन महिला ने उसके चंगुल से निकल कर भागने की कोशिश की तो वो उन्हें खींच कर अंदर ले गया। उसने उनकी पिटाई की और फिर प्राइवेट पार्ट में तवे का मूठ डाल दिया। महिला दर्द से छटपटाने लगी तो उसकी छाती पर चढ़ गया और उसके गले को हाथ से दबा दिया। इसके बाद भी महिला बचने का प्रयास करती रही। इस पर आरोपी ने छटपटा रही महिला के गले पर भी पैर रख दिया और उसे दबा दिया, जिसके कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई।