फरीदाबाद में एक बार फिर दहेज के लोभियों ने ली एक बेटी की जान

फरीदाबाद के मोहब्ताबाद से दहेज़ को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है। जहाँ पैसों को लेकर दहेज के लोभियों ने एक बेटी की जान ले ली।

फरीदाबाद में एक बार फिर दहेज के लोभियों ने ली एक बेटी की जान

फरीदाबाद (हिंदुस्तान तहलका): फरीदाबाद के मोहब्ताबाद से दहेज़ को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है। जहाँ पैसों को लेकर दहेज के लोभियों ने एक बेटी की जान ले ली। दरहसल 2016 में गांव पावटा के एक परिवार में उषा नामक एक लड़की की शादी हुई थी। शादी के वक़्त लड़के वालो ने दहेज़ की कोई मांग नहीं की थी मगर एक साल के अंदर ही दहेज़ की मांग करने लगे। परिजनों का आरोप है कि दहेज़ को लेकर लड़की को प्रताड़ित किया जाता था। घर में रोज झगड़ा होता था। दहेज़ को लेकर उषा से मारपीट भी की जाती थी। 

हालांकि इसको लेकर गांव की पंचायत में समझौता हुआ और लड़की को उसके परिवार के पास वापस भेज दिया मगर एक हफ्ते बाद लड़के वालों की ओर से उषा को हवन के लिए बुलाया गया। इसी बीच करीबन 3 बजे पुलिस की ओर से लड़की के घरवालों को फ़ोन गया और उन्होंने बताया कि उषा ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। साथ ही जिस समय लड़की के घर वाले मौके पर पहुंचे उस समय लड़के के घर का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।