युथ कांग्रेस द्वारा हुई इंडिया राइजिंग टैलेंट की शुरुआत, प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई सितारों ने लिया हिस्सा
भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा हुनरबाज युवाओं के लिए ‘इंडिया राइजिंग टैलेंट मंच की शुरुआत हो गई है।

फरीदाबाद (हिंदुस्तान तहलका) : भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा हुनरबाज युवाओं के लिए ‘इंडिया राइजिंग टैलेंट मंच की शुरुआत हो गई है। इसके जरिए युवाओं की प्रतिभा को मंच उपलब्ध कराया जाएगा। यह एक रचनात्मक मंच है जहां पर युवा अपने नृत्य, गायन, रैपिंग, स्टैंड अप कॉमेडी, मिमिक्री, नवीन सामाजिक विचार, प्रौद्योगिकी आदि के माध्यम से अपने राजनीतिक विचार व्यक्त कर सकेंगे। इसी सिलसिले में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ। जिसमे कई सितारों ने प्रेस वार्ता में हिस्सा लिया। वही अपने गीत के माध्यम से लोगों तक अपनी आवाज बुलंद करने वाली नेहा सिंह राठौर राइजिंग स्टार के बारे में अच्छी बाते बताती है। इसके साथ ही नेहा राठौर और कई सितारों ने गीत के माध्यम से राइजिंग स्टार के बारे में बताया।