IndiGo के फ्लाइट की कराची एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी

पाकिस्तान के कराची में इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिग की गई है। बताया जा रहा है फ्लाइट शारजाह से हैदराबाद जा रही थी।

IndiGo के फ्लाइट की कराची एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी

पाकिस्तान (हिंदुस्तान तहलका) : पाकिस्तान के कराची में इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिग की गई है। बताया जा रहा है फ्लाइट शारजाह से हैदराबाद जा रही थी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, तकनीकी खराबी के चलते फ्लाइट की लैंडिंग की गई है। इसकी सूचना मिलने के बाद क्रू मेंबर्स ने विमान की इमजरेंसी लैंडिंग कराने का फैसला किया। जानकारी के मुताबिक, यात्रियों को दूसरे विमान से हैदराबाद लाया जाएगा। बता दें दो सप्ताह में कराची में भारतीय विमान की ये दूसरी इमरजेंसी लैंडिंग है। 

इंडिगो एयरलाइंस की ओर से कहा गया है कि शारजाह-हैदराबाद फ्लाइट के पायलट को विमान में तकनीकी खराबी की जानकारी मिली थी। इसके बाद एहतियात के तौर पर विमान को कराची की ओर डाइवर्ट कर दिया गया। फिलहाल यात्रियों को हैदराबाद लाने के लिए कराची के लिए एक अतिरिक्त फ्लाइट की व्यवस्था की गई है। विमान के पायलट को जब तकनीकी गड़बड़ी के बारे में पता चला तो उसने एहतियातन पाकिस्तान के कराची की ओर फ्लाइट को डायवर्ट कर दिया। जिसके बाद उसे कराची एयरपोर्ट पर उतारा गया। वहां पर विमान की जांच की जा रही है। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

इंडिगो एयरलाइन कराची में एक और विमान भेजने की योजना बना रही है, ताकि उसमें यात्रियों को लाया जा सके। ऐसा पिछले 2 सप्ताह में दूसरी बार हुआ है, जब भारतीय एयरलाइन के विमान को तकनीकी गड़बड़ी के कारण पाकिस्तान के कराची में लैंड कराना पड़ा है। इससे पहले स्पाइसजेट के दिल्ली से दुबई जा रहे विमान को कराची में लैंड कराना पड़ा था, क्योंकि विमान के इंडिकेट लाइट में खराबी आ गई थी। इसके बाद एक अतिरिक्त विमान को कराची भेजा गया, जिसमें यात्रियों को दुबई ले जाया गया।