फरीदाबाद में महंगाई हुई बेलगाम, घरेलू गैस सिलेंडर के फिर बढ़े दाम
हरियाणा के फरीदाबाद में घरेलू गैस सिलेंडर के फिर से दाम बढ़ गए। दाम बढ़ने के चलते लोग सड़क पर प्रदर्शन करने लगे। लोगों का कहना है महंगाई आसमान छू रही है।

हरियाणा: हरियाणा के फरीदाबाद में घरेलू गैस सिलेंडर के फिर से दाम बढ़ गए। दाम बढ़ने के चलते लोग सड़क पर प्रदर्शन करने लगे। लोगों का कहना है महंगाई आसमान छू रही है। घरेलु महिलाएं दाम बढ़ने का बाद भड़क गई और सड़क पर विरोध प्रदर्शन करने लगी।
इस प्रदर्शन में गृहणियों के साथ कांग्रेसी महिला कार्यकर्ता भी शामिल थी। जिन्होंने स्लोगन के जरिए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और उनका जमकर विरोध किया। प्रदर्शन में महिलाओं ने सिलेंडर की फूल-मालाओं के साथ आरती की।