अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस - जूनियर रेडक्रॉस का न्याय दिवस जागरूकता कार्यक्रम

गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल एन आई टी तीन फरीदाबाद की जूनियर रेडक्रॉस, गाइड्स और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस पर सभी के लिए न्याय विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस - जूनियर रेडक्रॉस का न्याय दिवस जागरूकता कार्यक्रम

फरीदाबाद (हिंदुस्तान तहलका): गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल एन आई टी तीन फरीदाबाद की जूनियर रेडक्रॉस, गाइड्स और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस पर सभी के लिए न्याय विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। जे आर सी एवम एस जे ए बी अधिकारी प्राचार्य रविंद्र कुमार ने इस अवसर पर कहा कि अंतरराष्ट्रीय न्यायालय संयुक्त राष्ट्र का एक महत्वपूर्ण न्यायिक अंग है। अंतरराष्ट्रीय न्यायालय की स्थापना 1945 में हॉलैंड के शहर हेग में हुई थी इस के पश्चात 1946 में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने अपना काम प्रारंभ कर दिया था। अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के अनुसार इसका कार्य कानूनी विवादों का निपटारा करना है।साथ ही संयुक्त राष्ट्र के अंगों और विशेष एजेंसियों द्वारा उठाए कानूनी प्रश्नों पर राय देना है। 

अंतरराष्ट्रीय न्यायालय की आधिकारिक भाषा अंग्रेजी और फ्रेंच है अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस लोगों को न्याय के समर्थन के लिए जागरूक और एकजुट करने के लिए मनाया जाता है। प्राचार्य मनचंदा ने बताया कि इस का मुख्य उद्देश्य पीड़ितों को उनके अधिकारों के लिए बढ़ावा देना है और साथ ही गंभीर मुद्दों पर ध्यान देने के लिए विश्व भर के लोगों को एकजुट करने और आकर्षित करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाता है। यह लोगो को कई गंभीर अपराधों से बचाने के लिए चेतावनी देता है। जूनियर रेडक्रॉस और ब्रिगेड सदस्य छात्राओं शालू, कीर्ति, गायत्री, अंशिका और चंचल ने पेटिंग बना कर सभी को निःशुल्क लीगल सर्विसेज ऑथोरिटी की सेवाएं लेने के लिए जागरूक किया ता कि सभी को समय पर सुलभता से न्याय मिल सके। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कॉर्डिनेटर प्राध्यापिका मोनिका और प्राध्यापिका शीतल एवम छात्राओं शालू, कीर्ति, गायत्री, अंशिका और चंचल का सुंदर प्रस्तुति के लिए आभार प्रकट किया।