जोरहाट पुलिस की बड़ी सफलता, ईरानी गिरोह को जोरहाट पुलिस ने पकड़ा
जोरहाट पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी। पुलिस ने ईरानी गिरोह को पकड़ा। इस गिरोह को पकड़ने के लिए पुलिस ने असम के कई जिलों में जाल बिछाया था।

फरीदाबाद ( हिंदुस्तान तहलका ) : जोरहाट पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी। पुलिस ने ईरानी गिरोह को पकड़ा। इस गिरोह को पकड़ने के लिए पुलिस ने असम के कई जिलों में जाल बिछाया था। जोरहाट के पुलिस अधीक्षक की देखरेख में एक टीम गठित की गई।
जोरहाट पुलिस ने बोकाखाट में एक पर्यटक लॉज में छापा मारा। पुलिस को मोके से गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से 40 एटीएम कार्ड, ताश के पत्ते, 2800 रुपये, एक सोने का सिक्का और 8 मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस को गिरोह के साथ कई लोगों के शामिल होने का संदेह है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।