दंपति का हत्यारोपी कलयुगी बेटा गिरफ्तार, दो अलग-अलग पिस्टल से मारी गोली
रोहतक की जनता कॉलोनी में होटल संचालक दंपति का हत्यारोपी बेटा तरुण पुलिस के हाथ लग गया है। तरुण को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने 4 टीमों का गठन किया था, जो लगातार छापामारी कर रही थीं।

रोहतक (हिंदुस्तान तहलका): रोहतक की जनता कॉलोनी में होटल संचालक दंपति का हत्यारोपी बेटा तरुण पुलिस के हाथ लग गया है। तरुण को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने 4 टीमों का गठन किया था, जो लगातार छापामारी कर रही थीं। आखिरकार पुलिस ने 2 दिन बाद आरोपी को काबू कर लिया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार लोहचब ने बताया कि दम्पति को गोली मारने के बाद तरुण सीसीटीवी में गेट से निकलता हुआ दिखाई दिया था जो काफी तेजी में था। पुलिस दो दिन से इसे ढूंढ रही थी। रेलवे स्टेशन के आस पास घूमता हुआ दिखाई दिया। पुलिस के अनुसार तरुण ने दो अलग अलग पिस्टल से दोनों को मारा है। पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि उसने पिस्टल यूपी से ली थी।