कर्नाटक के मुख्यमंत्री हुए कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली दौरा रद्द किया

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कोरोना पॉजिटिव हो गए है। इसकी सूचना उन्होंने शनिवार को खुद दी।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री हुए कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली दौरा रद्द किया

कर्नाटक (हिंदुस्तान तहलका) : मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कोरोना पॉजिटिव हो गए है। इसकी सूचना उन्होंने शनिवार को खुद दी। सीएम बोम्मई ने कहा कि वह कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं, उनमें हल्के लक्षण हैं। बोम्मई को नई दिल्ली जाना था। जोकि अब रद्द कर दिया गया है। बोम्मई अपने घर में क्वारंटाइन है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि, 'मैं कोविड-19 से संक्रमित पाया गया हूं और मुझमें हल्के लक्षण हैं। मैंने खुद को घर में क्वारंटाइन कर लिया है। पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए लोग कृपया खुद को क्वारंटाइन कर लें और कोरोना जांच कराएं। दिल्ली का मेरा दौरा रद्द कर दिया है।'

आज जाना था दिल्ली 

'आजादी का अमृत महोत्सव' की राष्ट्रीय समिति और नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री बोम्मई शनिवार को नई दिल्ली के लिए रवाना होने वाले थे। उनके भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व से मुलाकात करने और कर्नाटक के हालिया घटनाक्रम व 2023 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों के संबंध में बातचीत करने की भी संभावना थी। बोम्मई शुक्रवार को कई बैठकों और कार्यक्रमों में शामिल हुए थे।