कोसीकलां में पत्रकार पर हुआ कातिलाना हमला
कोसीकला क्षेत्र में नंदगांव रोड पर अपने घर लौट रहे वरिष्ठ पत्रकार सुरेश उपमन्यु पर नामजद सट्टेबाजों ने लाठी डंडा सरिया हॉकी से कातिलाना हमला कर दिया।

उत्तर प्रदेश 4 जून, थाना कोसीकला क्षेत्र में नंदगांव रोड पर अपने घर लौट रहे वरिष्ठ पत्रकार सुरेश उपमन्यु पर नामजद सट्टेबाजों ने लाठी डंडा सरिया हॉकी से कातिलाना हमला कर दिया। दो कारों में सवार होकर आए सट्टेबाजों ने बेरहमी से सुरेश उपमन्यु को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
पीड़ित पत्रकार का कोसीकला के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस की शह पर सट्टेबाजों द्वरा किये गए इस हमले से जिलेभर के पत्रकारों में भारी रोष है। पत्रकार ने सट्टेबाजों के काले धंधे की खबर दिखाई थी। जिसमे कई सट्टेबाजों के चेहरे उजागर हो गए। इस खबर के बाद से सट्टेबाजों में हड़कंप मच गया।
वही इलाके के सारे सट्टेबाज पत्रकार से रंजिश बनाने लगे। उन्होंने पत्रकार को फोन पर जान से मारने व झूठे मुकदमो में फंसाने की धमकी भी दी थी। जिसकी सुरेश ने कोसीकला थाने में लिखित में शिकायत भी की थी। और पुलिस कप्तान को भी अवगत कराया था। मगर पुलिस ने कोई एक्शन सट्टेबाजों के खिलाफ नही लिया।