तिलक नगर में स्कूली छात्रा पर चाकू से जानलेवा हमला

दिल्ली के तिलक नगर इलाके में एक लड़की के ऊपर जानलेवा हमला हुआ है। लड़की के सीने और पेट में चाकू से वार किया गया।

तिलक नगर में स्कूली छात्रा पर चाकू से जानलेवा हमला

दिल्ली के तिलक नगर इलाके में एक लड़की के ऊपर जानलेवा हमला हुआ है। लड़की के सीने और पेट में चाकू से वार किया गया। दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपी लड़की का पड़ोसी है। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। ये घटना दिल्ली के तिलक नगर इलाके में पड़ने वाले तिलक विहार एरिया की है। जानकारी के मुताबिक स्कूली छात्रा को नजदीक के ही प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस मौके पर मौजूद है। दिल्ली पुलिस घटना का सीसीटीवी भी तलाश कर रही है। ताकि पूरी घटना का पर्दाफाश किया जा सकते। हालांकि आरोपी की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। दिल्ली पुलिस ने बताया कि इसके लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। पीड़ित और कथित आरोपी आस-पास रहते हैं और एक दूसरे को जानते हैं। अभी तक घटना के असली कारणों का पता नहीं चल पाया है क्योंकि लड़की का इलाज चल रहा है।