महाराष्ट्र के पालघर में भूस्खलन, घर के ऊपर गिरा मलवा
महाराष्ट्र में भारी बारिश के बीच पालघर जिले के वसई कस्बे में बुधवार को भूस्खलन की घटना हुई है। वसई के वालिव इलाके के वाग्रापाड़ा में सुबह करीब साढ़े छह बजे एक घर पर मलवा गिरा।

फरीदाबाद (हिंदुस्तान तहलका) : महाराष्ट्र में भारी बारिश के बीच पालघर जिले के वसई कस्बे में बुधवार को भूस्खलन की घटना हुई है। वसई के वालिव इलाके के वाग्रापाड़ा में सुबह करीब साढ़े छह बजे एक घर पर मलवा गिरा। अब तक दो लोगों को बचाया लिया गया है, वही तीन और लोगों के फंसे होने की संभावना जताई जा रही है। ये जानकारी पालघर के कलेक्टर ने दी है। उन्होंने बताया कि स्थानीय दमकलकर्मियों ने एक महिला और उसकी बेटी को मलवे से बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिला कलेक्टर डॉ माणिक गुरसाल ने कहा कि परिवार के तीन अन्य सदस्यों के फंसे होने की आशंका है और उन्हें बचाने के प्रयास जारी हैं। डीडीएमओ के एक अधिकारी ने बताया, इलाके में भारी बारिश से बचाव अभियान में बाधा आ रही है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की एक टीम को भी सहायता प्रदान करने के लिए घटनास्थल पर भेजा गया है। वही इस वक्त पुरे प्रदेश में भारी बारिश होने के कारण कई इलाको में जलभराव जैसे हालत बने हुए है। कई जगह पर सड़क पर जलभराव के कारण आवामगमन भी बाधित हो रहा है।