रुद्रप्रयाग के मार्ग पर हुआ भूस्खलन, केदारनाथ जा रही एक गाड़ी पर गिरा भारी पत्थर

उत्तराखंड में बारिश का मौसम शुरू होते ही पहाड़ों में भूस्खलन से जुड़े हादसों की खबरें हर रोज मिल रही है। पहाड़ों में बारिश के साथ ही मुश्किलों का दौर भी शुरू हो गया है।

रुद्रप्रयाग के मार्ग पर हुआ भूस्खलन, केदारनाथ जा रही एक गाड़ी पर गिरा भारी पत्थर

उत्तराखंड में बरसात का कहर दिखने लगा है। उत्तराखंड में बारिश का मौसम शुरू होते ही पहाड़ों में भूस्खलन से जुड़े हादसों की खबरें हर रोज मिल रही है। पहाड़ों में बारिश के साथ ही मुश्किलों का दौर भी शुरू हो गया है। जगह-जगह भूस्खलन से सड़के बाधित हो रही हैं। रुद्रप्रयाग के छाती खाल मोटर मार्ग पर एक बड़ा हादसा हुआ। केदारनाथ की ओर जा रही एक गाड़ी पर एक भारी पत्थर गिरा। गाड़ी में सवार लोग उसमे फंस गए। हादसे के समय गाड़ी में चालक सहित चार व्यक्ति सवार थे। इस हादसे की सूचना DDRF टीम जिला मुख्यालय दी गई। सूचना मिलते ही DDRF की एक टीम को रेस्क्यू के लिए घटना स्थल भेजा गया। टीम ने पहुंचते ही रेस्क्यू अभियान चलाया। उन्होंने गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला और रेस्क्यू वाहन से जिला अस्पताल भेजा। हादसे में तीन लोगों को हल्की चोटे आई है, वहीं चालक को गम्भीर चोटे आई है। जिन्हें DDRF टीम ने जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में एडमिट कराया। 

उत्तराखंड में बारिश के चलते रोज कोई न कोई घटना हो रही है बता दें दो दिन पहले केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ से मलबा लोगों की जान पर आफत बनकर बरसा। मुनकटिया में अचानक ऊपर पहाड़ी से मलबा आने के कारण एक वाहन दब गया। इसमें 11 लोग सवार थे। हादसे में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे जबकि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। ये लोग केदारनाथ से दर्शन कर लौट रहे थे। एसडीआरएफ टीम सूचना पर घटनास्थल पहुंच गई है। वाहन में सवार लोग केदारनाथ से लौटकर गौरीकुंड से सोनप्रयाग की ओर आ रहे थे। अत्यधिक वर्षा होने के कारण मुनकटिया के पास पहाड़ से भूस्खलन होने लगा जिससे यह वाहन दब गया। घटना में घायल 10 लोगों को गुप्तकाशी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया है। घायल हुए यात्री महाराष्ट्र और बिहार के हैं जबकि स्थानीय लोग भी घायलों में शुमार बताए गए हैं।