घरेलु कलह के कारण शख्स ने पंखे से लटकर की आत्महत्या

सम्भल में घरेलु कलह के कारण एक शख्स ने आत्म हत्या कर ली। शख्स का नाम सतपाल सिंह था। आत्म हत्या के बाद सतपाल की मां ने आरोप लगाया की उनके बेटे को मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया गया है।

घरेलु कलह के कारण शख्स ने पंखे से लटकर की आत्महत्या

उत्तरप्रदेश : सम्भल में घरेलु कलह के कारण एक शख्स ने आत्म हत्या कर ली। शख्स का नाम सतपाल सिंह था। आत्म हत्या के बाद सतपाल की मां ने आरोप लगाया की उनके बेटे को मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया गया है। आत्महत्या की सुचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस हर तरह से केस की जांच कर रही है। 

दरअसल, मृतक सतपाल सिंह की अपनी पत्नी सुनीता से विवाद चल रहा था। जिससे परेशान होकर सतपाल ने पंखे से लटक कर आत्महत्या को अंजाम दिया। सतपाल के चार बच्चे है। मृतक की मां कि माने तो कुछ समय पहले भी सतपाल के ससुराल वालो ने घर आकर उसके साथ मारपीट की थी। इसके बाद उसकी पत्नी मायके चली गई। जिसके बाद से ही सातपाल मानसिक तनाव में रहने लगा था। इस पूरी घटना के बाद मां का आरोप है की ये हत्या भी हो सकती है।