Manipur Landslide : मणिपुर के नोनी जिले में हुआ भूस्खलन, भूस्खलन में धंसा आर्मी कैंप
मणिपुर के नोनी जिले में गुरुवार को बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन की चपेट में आने से आम लोगों के साथ टेरिटोरियल आर्मी के कई जवान इसकी चपेट में आ गए।

मणिपुर के नोनी जिले में गुरुवार को बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन की चपेट में आने से आम लोगों के साथ टेरिटोरियल आर्मी के कई जवान इसकी चपेट में आ गए। जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और 60 से ज्यादा लोग लापता हैं। अधिकारियों ने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना है क्योंकि कई लोग अभी भी लापता हैं और तलाशी अभियान जारी है।
नोनी थाने के मखुम इलाके के पास स्थित तुपुल यार्ड रेलवे निर्माण कैंप के पास देर रात भूस्खलन हुआ। भारतीय सेना की 107 प्रादेशिक सेना की कंपनी के स्थान पर भूस्खलन के बाद बचाव अभियान जारी है। 13 लोगों को बचा लिया गया है. घायलों का इलाज नोनी आर्मी मेडिकल यूनिट में किया जा रहा है. वहीं, गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को निकालने का कार्य जारी है. सुरक्षाकर्मियों का कहना है कि ताजा भूस्खलन और खराब मौसम के चलते बचाव कार्यों में बाधा आ रही है. हालांकि, लापता लोगों को बचाने के लिए एक ठोस प्रयास चल रहा है. सेना हेलीकॉप्टर के लिए मौसम साफ होने का इंतजार कर रही है.