आयुक्त यशपाल यादव (आई.ए.एस.) से सौहार्द पूर्ण वातावरण में मुलाकात
अंतरराष्ट्रीय थैलासीमिया दिवस पर विश्व भर की संस्थाओ ने मिलकर शपथ ली की वर्ष २०२५ तक विश्व को थैलसीमिया मुक्त किया जायेगा।

जैसा की विश्वभर में थेलासीमिया मुक्ति के प्रति अभियान चलाये जा रहे है। अंतरराष्ट्रीय थैलासीमिया दिवस पर विश्व भर की संस्थाओ ने मिलकर शपथ ली की वर्ष २०२५ तक विश्व को थैलसीमिया मुक्त किया जायेगा। उसी कड़ी में फाउंडेशन अगेंस्ट थैलासीमिया फरीदाबाद का भी प्रयास रहेगा, जिसके लिए संस्था वर्ष भर कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी। फाउंडेशन अगेंस्ट थैलासीमिया के महा सचिव रविन्द्र डुडेजा, संस्था के प्रधान हरीश रतरा व् जे. के. भाटिया ने नगर निगम फरीदाबाद के आयुक्त यशपाल यादव [आई.ए.एस.] से सौहार्द पूर्ण वातावरण में मुलाकात की। रविन्द्र डुडेजा व् हरीश रतरा द्वारा यशपाल यादव जी से प्रार्थना की गयी की जब तब समाज के हर वर्ग को थैलासीमिया की जानकारी नहीं होगी
थेलासीमिया मुक्त विश्व का सपना नहीं देखा जा सकता। जिसके लिए शहर भर में होर्डिंग्स लगाए जाने चाहिए ताकि लोगो को बीमारी के बारे में जागरूक किया जा सके। यशपाल यादव जी संस्था द्वारा चलायी जा रही गतिविधियों के बारे में वर्षो से परिचित है और वो भलीभांति परिचित है की बिना उचित जानकारी के थैलासीमिया को नहीं रोका जा सकता अत उन्होंने सहर्ष संस्था की मांग को स्वीकार कर लिया व् संस्था को लिखित रूप में दे दिया की शहर में थैलासीमिया की जानकारी के लिए जगह जगह होर्डिंग्स लगाए जाये ताकि थैलासीमिया मुक्त विश्व का सपना पूरा हो सके
साथ ही यशपाल यादव जी से प्रार्थना गयी की जैसा की शादी का पंजीकरण फरीदाबाद नगर निगम में होता है उसके लिए जब भी कोई नव विवाहित जोड़ा शादी के पंजीकरण के लिए फरीदाबाद नगर निगम में अनुरोध करे उस समय उसको कहा जाये की वो थैलासीमिया करियर की रिपोर्ट साथ लगाए। अगर उनको थैलासीमिया करियर के बारे में जानकारी होगी तो उनके यहाँ थैलासीमिया ग्रस्त बच्चा पैदा नहीं होगा।
थैलासीमिया करियर की जानकारी ही थैलासीमिया उन्मूलन के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। जिसको भी उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया व् इस पर विचार करने का आश्वासन दिया आशा है जल्द की फरीदाबाद में ऐसा शुरू हो जायेगा। जो की अपने आप में एक उदारण होगा। अंत में यशपाल यादव जी ने संस्था द्वारा चलायी जा रही गतिविधियों के लिए संस्था के पदाधिकारियों को शुभकामनाये दी