जहांगीरपुरी में नाबालिग ने शख्स को मारी गोली, 7 महीने पहले पिता के साथ हुई थी मारपीट

भारत की राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में आपसी रंजिश गोलीबारी का मामला सामने आया है, जहां दिनदहाड़े एक शख्स को गोली मार दी गई।

जहांगीरपुरी में नाबालिग ने शख्स को मारी गोली, 7 महीने पहले पिता के साथ हुई थी मारपीट

दिल्ली (हिंदुस्तान तहलका): भारत की राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में आपसी रंजिश गोलीबारी का मामला सामने आया है, जहां दिनदहाड़े एक शख्स को गोली मार दी गई। गोली शख्स के दाहिनी आंख में लगी है। घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने फायरिंग में इस्तेमाल की गई पिस्तौल को बरामद कर लिया है और मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। इस मामले में तीनों आरोपी नाबालिग हैं। ये घटना जहांगीर पुरी इलाके में शुक्रवार शाम की है। पुलिस ने बताया कि एक शख्स को गोली लगने की सूचना पीसीआर कॉल से मिली। घायल युवक का नाम जावेद बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। गोली जावेद के दाहिनी आंख में लगी है।

बताया जा रहा रहे कि जावेद शाम के समय पार्क के पास बैठा था। तभी तीनों नाबालिग लड़के वहां आए और उनमें से एक लड़के ने उसके चेहरे पर गोली मारी और सभी भाग गए। जावेद की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज करके 4 सीसीएल को विशेष कर्मचारियों की टीम बनाई है। पुलिस ने एक देशी पिस्तौल बरामद कर लिया है। पुलिस ने खुलासा किया कि पीड़ित ने लगभग 7 महीने पहले पकड़े गए नाबालिग लड़के के पिता को पीटा था और वे सभी अपने पिता का उससे बदला लेने आए थे।