सुनील कुमार को मंडल महामंत्री बनाए जाने पर विधायक नरेन्द्र गुप्ता ने दी बधाई

फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेंद्र गुप्ता के आशीर्वाद से मंडल अध्यक्ष सचिन शर्मा ने सुनील कुमार को भारतीय जनता पार्टी का ओल्ड फरीदाबाद मंडल का महामंत्री नियुक्त किया।

सुनील कुमार को मंडल महामंत्री बनाए जाने पर विधायक नरेन्द्र गुप्ता ने दी बधाई

फरीदाबाद (हिंदुस्तान तहलका): फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेंद्र गुप्ता के आशीर्वाद से मंडल अध्यक्ष सचिन शर्मा ने सुनील कुमार को भारतीय जनता पार्टी का ओल्ड फरीदाबाद मंडल का महामंत्री नियुक्त किया। इस अवसर पर उनके साथ अकील सलमानी, सरजू आहूजा, अजीत नंबरदार, मनोज मंगला, विजय मेहता, श्रीचंद गौतम महामंत्री, साहिल मेवाती, अनस खान, नीरज शर्मा, नीरज मेहता एवं टोनी पहलवान मौजूद रहे। विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि सुनील कुमार जैसे युवा पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। हमेशा जनता के साथ जुड़े रहते हैं और रोटी बैंक जैसी सेवाएं सुचारू रूप से चला रहे हैं, ताकि कोई भूखा न रहे। सुनील कुमार ने अपनी नियुक्ति पर भाजपा के केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा, विधायक नरेंद्र गुप्ता, राजेश नागर, सीमा त्रिखा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव अजय गौड़, जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा एवं मंडल अध्यक्ष सचिन शर्मा का आभार जताया और कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसको पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निभाऊंगा।

विधायक नरेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में चौतरफा विकास कार्य हो रहे हैं। क्षेत्र की जनता की तरफ से हम लोकप्रिय विधायक नरेंद्र गुप्ता का आभार व्यक्त करते हैं और उम्मीद करते हैं विकास कार्यों की गति इसी प्रकार चलती रहे। इस अवसर पर सुनील कुमार के बड़े भाई एवं समाजसेवी टोनी पहलवान तथा सरजू आहूजा ने सुनील कुमार की नियुक्ति पर उनको बधाई दी और कहा कि फरीदाबाद विधानसभा में जन कल्याण के कार्यों में और ज्यादा तेजी आएगी। सुनील कुमार एक जिम्मेदार पार्टी कार्यकर्ता की भूमिका निभाते हुए जन-जन की समस्याओं को विधायक तक पहुंचाने का काम करेंगे और उनका समाधान सुनिश्चित करेंगे।