फरीदाबाद की मोनिका यादव ने जीता Mrs. भारत आइकन का ख़िताब

रॉयल हेरिटेज फाउंडेशन के द्वारा स्वच्छ भारत अभियान एवं सेव गर्ल चाइल्ड जैसे अभियान के निमित्त मिस्टर/मिसेज/मिस टीन आइकन 2022 के चौथे सीजन के ग्रैंड फिनाले का आयोजन 25 जून को सहारा स्टार होटल , मुंबई में किया गया था।

फरीदाबाद की मोनिका यादव ने जीता Mrs. भारत आइकन का ख़िताब

रॉयल हेरिटेज फाउंडेशन के द्वारा स्वच्छ भारत अभियान एवं सेव गर्ल चाइल्ड जैसे अभियान के निमित्त मिस्टर/मिसेज/मिस टीन आइकन 2022 के चौथे सीजन के ग्रैंड फिनाले  का आयोजन 25 जून को सहारा स्टार होटल , मुंबई में किया गया था। फरीदाबाद की  रहने वाली मोनिका और श्वेता को क्रमशः मिसेज भारत आइकन 2022 के ब्यूटी पेजेंट की विजेता  एवं 2nd रनर अप का खिताब प्राप्त हुआ। श्वेता पेशे से वकील हैं और वो आर्थिक रूप से कमजोर और घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं को उनके कानूनी अधिकार को लेकर जागरूक करती हैं। उनकी  विशेष रुचि क्रिमिनल मैटर्स में है।

मिसेज भारत आइकन 2022 की रनर अप बनने से संबंधित उनके अनुभव पूछे जाने पर वो बताती हैं कि उन्हें ऐसे किसी भी पेजेंट में जाने का कभी कोई इरादा नहीं था। लेकिन उनकी मुलाकात किसी समारोह में 2019 की विजेता नंदिनी गुप्ता से हुई जिन्होंने उन्हें इस सीजन में पार्टिसिपेट करने की सलाह दी। उन्होंने पाया कि एक अच्छे निमित के लिए ये स्पर्धा आयोजित हो रही है तो उन्होंने तुरंत पति को मनाया और ऑडिशन पास करके मुंबई फिनाले में आ गईं। श्वेता बताती हैं कि उन्हें ऐसे किसी पेजेंट में पार्टिसिपेट करने का पहले का कोई अनुभव नहीं था और न ही इसके लिए कोई ग्रूमिंग क्लास अटेंड किया था। पर उन्हें हमेशा एक नई स्किल सीखना और  जीवन में हमेशा  चुनौतियों को स्वीकार करना पसंद है इसलिए उन्होंने इस चुनौती को भी अपने 46 वर्ष की उम्र के लिए एक चुनौती मान कर स्वीकार किया। पेजेंट में  हिस्सा लेने वाली ज्यादातर प्रतिभागी अपने 20 से 40 साल के बीच की थीं । ऐसे में 2nd रनर अप होना भी वो अपने लिए एक उपलब्धि मानती हैं।

मोनिका ने कहा, 'किसने कहा कि आप बड़े सपने नहीं देख सकते। मेरी आँखों में चिंगारी के साथ छोटे शहर से आने वाले, मेरे सपनों का कोई ठिकाना नहीं था, लेकिन मैंने उनका पीछा करना तब तक बंद कर दिया जब तक मुझे अपने सपने को फिर से जीने के लिए मंच नहीं मिला। मोनिका जी का मानना है कि अगर दिल में सच्ची निष्ठा और लगन हो तो कोई मंजिल पाना मुश्किल नहीं है। उम्र के साथ साथ लोग खासकर महिलाएं जहां अपने लिए जीना ही भूल जाती हैं, वहीं मोनिका हफ्ते के पांच दिन स्कूल और शनिवार रविवार को अरुणाभा वेलफेयर सोसायटी (एनजीओ) के साथ काम करती हैं। उनके जिंदगी जीने के इस जज्बे को सलाम करते है। मोनिका जी तहेदिल से रॉयल हेरीटेज फाऊंडेशन की पूरी टीम को शो के प्रोड्यूसर लवल प्रभु और शो के निर्दशक अखिल बअंसल जी दिल से धन्यवाद देती हैं।

इसी तरह लोगों को खासकर महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। रॉयल हेरीटेज फाउंडेशन द्वारा भारत आइकॉन ब्यूटी पेजेंट 2022 सहारा स्टार होटल मुंबई जेड 25 जून 2022 , को आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में अलग अलग राज्यों से आए हुए पतियिगियों के बीच बहुत सी स्पर्धाएं हुईं। सबने अपना अपना हुनर दिखाया।