मूलचंद ने रखी दादा पोती वॉकिंग ट्रेक की आधारशिला, ट्रैक पर नही चलेगा कोई वाहन
दिल्ली से सटे फरीदाबाद वासियों के लिए एक खुशखबरी है। रजवाहे के साथ दादा पोती वॉकिंग ट्रेक बनाया जा रहा है।

फरीदाबाद दिल्ली से सटे फरीदाबाद वासियों के लिए एक खुशखबरी है। रजवाहे के साथ दादा पोती वॉकिंग ट्रेक बनाया जा रहा है। जिसे सिंचाई विभाग द्वारा बनाया जाएगा। करीब पोने तीन किलोमीटर तक यह ट्रैक बनाया जाएगा। इस वॉकिंग ट्रेक के बनने से स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा और लोग सुबह शाम सैर कर सकेंगे। इसे लेकर आज परिवहन मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने सेक्टर-2 चहल चौक के पास से सेक्टर 62 तक जा रहे रजवाहे के साथ बनाए जाने वाले दादा पोती वॉकिंग ट्रेक की आधारशिला रखी। जिसपर 2 करोड़ 50 लाख की लागत आएगी।
परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा इस ट्रैक के बनने से सेक्टर वासियों को लाभ पहुंचेगा और वो सुबह शाम सैर सपाटा कर सकेंगे। इसके साथ ही अपनी सेहत का ख्याल रख सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस ट्रैक से पहले बल्लभगढ़ रजवाहे को आरएमसी से पक्का बनाया जाएगा। इस ट्रैक पर कोई वाहन नही चलेगा।